डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) थाने पर व्यापार मंडल एवं सर्राफा वेलफेयर एशोसिएशन के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने समस्याएं सुनी एव सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कस्बे में पुलिसिया मनमानी की शिकायत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदम्बा राणा सर्राफा वेलफेयर के ब्लाक अध्यक्ष हरीश भारती ने कहा कि कस्बे में दुकानदारी के समय ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने पर दुकानदारों से पुलिसिया बहस और अभद्रता उचित नही यदि पुलिसिया व्यवहार में बदलाव नही हुवा तो व्यपारी आंदोलन को बाध्य होंगे।उपस्थित व्यापारियों ने पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की। प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों को संतुष्ट करते हुए शिकायतों को दूर करने की बात कही। उन्होंने कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए सड़क पर कूड़ा न फेंकने एव कस्बे को साफ करने के लिए सहयोग मांगा तथा सर्राफा की दुकानों पर सी सी टी वी कैमरा लगवाने के लिए भी सुझाव दिया। साफ सफाई के लिए लाउडस्पीकर से घोषणा की जाएगी कि कूड़े का उचित निबटान न करने वाले को कानूनी कार्यवाही की सूचना प्रसारित की जाएगी। न मानने वालों के विरुद्ध कारवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर सुशील जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बलकरन, एसपी मौर्य, दिलीप सिंह, मोहनलाल, महेंद्र कौशल, आशीष सोनी,आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ