खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. इलाहाबाद-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित बाईपास पर एक मैजिक में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में धू-धू कर जलती हुई
मैजिक आग का गोला बन गई। आसपास के पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर कंट्रोल किया, लेकिन तब तक मैजिक आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
वीडियो
आगे पढ़े पूरा मामला
जानकारी के अनुसार इलाहबाद-फैज़ाबाद नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात थाना अंतर्गत नकराही रोड पर इसी गांव के निवासी अनीस पुत्र मोहम्मद हलीम की मैजिक यूपी 44 टी 7375 घर के पास खड़ी करके काम कर रहा था।
तभी अज्ञात कारणों से आग लग गई और जब तक लोग समझ पाते तब तक गाड़ी धू धूकर जलने लगी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मैजिक जलकर खाक हो चुकी थी।
फिलहाल किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है अब पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सीओ लम्भुआ मुकेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि मैजिक में आग कैसे लगी इसकी पड़ताल चल रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ