Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा के भूईगावा में लोक गायक कलाकार ने बिखेरा आवाज का जलवा


 गोंडा:-मसकनवा के भूईगावा में प्रसिद्ध लोक गायक कलाकार शेन दत्त सिंह शान ने अपने दिलकश आवाज का जमकर जलवा बिखेरा व सबको खूब रिझाया।युवा कवि सुधांशु बसंत का किया गया सम्मान।

उन्होंने भाव भरे मां के गीत गए। मैहर की भवानी माई शारदा कुमरिया हो मयरिया हमारी नाय, पाटन के मेला घुमा देही, गायक कलाकार का घर में फूल माला और चुनरी पहना कर स्वागत किया गया।घर में प्यार पा कर सेन भावुक हो उठे। जय सोनकर ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, बालाजी सरकार, अपनी मधुर आवाज से मां की भक्ति गीतों से समां बांध दिया। संदीप यादव खूब वाहवाही लूटी। सरिता सरगम ने झूला झूले सातों बहिनियां गा कर अपनी आवाज की जादू से जलवा दिखाया।
बरेली के बाल कलाकारों शिवम, नरेश, अजय, किशन, रितिक राहुल मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर रासलीला का भावपूर्ण अभिनय किया।कलाकार शिवम बरेलवी ने वंदना,बोल राधा बोल, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, छलकी मोरी गगरिया ओ नंदलाला, जैसे गीतों पर भाव पूर्ण नृत्य कर सबका मन मोह लिया।बरसाने की फूलों की रंग भरी होली से वातावरण महक उठा। लोगों ने कलाकारों का जमकर उत्साहवर्धन किया।आशीष सिंह मिंटू, सुभाष चौबे,संतोष चतुर्वेदी , पंकज, पवन, अंगद, अनुज, प्रांजल, पर्व, रोहित सहित सैकड़ों की संख्या में मां भक्तों ने जगराते का आनंद लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे