Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्याय पंचायत नरौली शिक्षा क्षेत्र रुदौली में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:आज इस शैक्षिक सत्र में सेवानिवृत्त हुए शिक्षा क्षेत्र रूदौली अंतर्गत न्याय पंचायत नरौली के शिक्षकों का सम्मान समारोह प्राथमिक विद्यालय बिकावल के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने की
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रुदौली ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी  सरताज अहमद शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरास के सहायक अध्यापक दीपक वर्मा ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता अपितु वह समाज को जीवनपर्यंत दिशा दिखाता रहता है उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भी गुरु का स्थान सबसे ऊपर बताया गया है,भारतीय साहित्य के सभी कवियों ने भी गुरु की महत्ता पर ही बल दिया है उन्होंने कहा कि गुरु का कर्ज अपना शीश काटकर भी नहीं चुकाया जा सकता वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद ने कहा कि गुरु समाज में सदैव पूजनीय होता है खंड शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी देयकों का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाएगा और उनकी हर प्रकार से मदद की जाएगी न्याय पंचायत में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में श्री गिरजा प्रसाद,श्री मैकूलाल,श्री जियालाल और श्री शशि भूषण मिश्रा को आयोजक समिति ने अंगवस्त्र और रामचरितमानस की पवित्र पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया,वही प्रेरक शीतला प्रसाद और अमर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए न्याय पंचायत समन्वयक श्री गिरजा प्रसाद को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही दीपक सिंह ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की कमी सदैव रुदौली शिक्षक परिवार को खलेगी लेकिन साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षक सदैव शिक्षकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे और शिक्षा के प्रचार-प्रसार में सदैव भागीदार बने रहेंगे जिला अध्यक्ष ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया जिलाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षकों के दीर्घायु होने और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री कालिका पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष श्री अविनाश पांडेय,ब्लॉक मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुरेश,जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता,जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे,प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी अरविंद कुमार यादव,शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा,एबीआरसी ज्ञान सागर वर्मा,न्याय पंचायत सीवन के समन्वयक उजैर अहमद,दीपक सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह,प्रदीप,दीप श्रीवास्तव,भूपेंद्र वर्मा,आशीष सिंह,रंजना मिश्रा,भानमती,तबस्सुम बानो,सहित न्याय पंचायत के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे