अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद:मवई पुलिस द्वारा चोरी के खुलासे के नाम पर क्षेत्र के सम्मानित घराने के युवकों को पकड़ कर उन्हें चोरी में शामिल होने की बात कह कर उनसे मनमानी वसूली करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर मंगलवार को दो युवकों ने चोरी के नाम पर पकड़ने और फिर साढ़े दस हजार रुपए लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप पुलिस पर लगाया है मामले की शिकायत एसएसपी और सीओ रुदौली से हुई है वही इस घटना को लेकर क्षेत्र के सम्मानित लोगो मे आक्रोश् भी फैला हुआ है मवई थाना क्षेत्र के परौली गांव निवासी रिजवान अहमद ने मवई थाने में तैनात सिपाही अब्दुल हमीद और अनुज तोमर पर आरोप लगाते हुए एसएसपी व सीओ रुदौली से शिकायत किया है कि सोमवार की सुबह सिपाही अनुज तोमर ने उन्हें थाने में कागज आने का बहाना बताकर मवई चौराहा पर बुलाया और फिर थाने पर अब्दुल हमीद सिपाही से मिलाने की बात कहकर थाने पर ले आये उसके बाद उन्हें चोरी में शामिल होने के नाम पर प्रताणित करते हुए सिपाही अनुज तोमर और अब्दुल हमीद द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की और न देने पर तमाम मुकदमे में फंसकर जेल भेजने की धमकी दी गई।देर रात जब परिजनों ने साढ़े दस हजार रुपये लाकर दिया तो छोड़ा गया। वही कछिया गांव निवासी युवक उमेश कुमार ने भी पुलिस पर वसूली के लिए पकड़ने और 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है वही आरोपी सिपाही अब्दुल हमीद ने बताया कि मैंने इस मामले से खुद को हटा लिया था और मामला बड़े साहब को सुपुर्द कर दिया था पैसे के लेनदेन की मुझे जानकारी नही है
बता दें विगत दिनों मवई और पटरंगा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मवई चौराहे पर चार दुकानों का शटर तोड़कर हुई वारदात इस समय पुलिस के लिये अवैध वसूली का जरिया बन गई पुलिस जिसे चाहती है उसे थाने तक उठा ला रही है वो चाहे क्षेत्र का सम्मानित व्यक्ति हो या व्यवसाई पूछने पर लूट के मामले में पूँछताक्ष की बात बताती है हैरत तो इस बात की है दोनों थाने की पुलिस क्षेत्र के दर्जन भर लोगों को उठा चुकी है कुछ को तमंचा आदि लगाकर जेल भी भेज चुकी है लेकिन मित्र पुलिस अभी तक घटना में सामिल एक भी चोर का सुराग तक नही लगा सकी है तीन दिन पूर्व इन्ही थानों की पुलिस की मौजूदगी में दर्जन भर लुटेरे चौकीदार को पीटकर मवई चौराहे की चार दुकानों का ताला तोड़ लाखों का माल लूट ले गए उस रात लुटेरों से मात खाने वाली यहां की पुलिस अब क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों व व्यवसाइयों को उठाकर एक तरफ अपनी जेब भर रही है वही सुराग लगाने का फर्ज भी अदा कर रही है।इस मामले में सीओ रुदौली अरबिंद चौरसिया ने बताया कि पीड़ितो से मिलने के बाद जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ