डॉ ओपी भारती
वजीरगंज (गोण्डा) :- क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बीते रविवार को दोपहर में घर से गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।
पिता द्वारा मंगलवार शाम को दर्ज कराए केस के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री रविवार को दिन में 2 बजे घर से किसी काम से बाहर गई थी जो वापस नही आयी। दो दिन खोजने के बाद जब वह नही मिली तो उसने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ