शिवेश शुक्ला
जौनपुर। अपना दल ‘ब’ ने किसानों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण व उत्पीड़न समाप्त कराने समेत तंत्र मे व्याप्त भ्रष्टाचार को समूल रूप से मिटाने को लेकर किसान बचाओं, भ्रष्टाचार मिटाओ के तहत देशव्यापी आन्दोलन छेड़े जाने का ऐलान किया है। मंगलवार को क्षेत्र के शेखूपुर कस्बा स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल पार्क के प्रांगण मे किसान बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओं महारैली को सम्बोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के साथ पूरी तरह से छलावा करते हुए भ्रमित करने का काम किया है। मौजूदा वित्त वर्ष मे सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमे न तो किसानों के फसल की सुरक्षा और न ही फसल के उत्पादन को लेकर एक निश्चित गारण्टी दिखलाई पड़ सकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का बजट पूरी तरह से किसान विरोधी है और इससे साबित हो रहा है कि अभी भी भाजपा-नीति मोदी सरकार किसानों की आत्महत्या के महापाप का प्रायश्चित नही करना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि भाजपा किसानों, मजदूरों व वंचित- शोषित समाज के वोट पर नारों व जुमलों से अब तक डांका डालती आई है, ऐसे मे भाजपा के फूट डालो राज करो से सावधान रह कर अगले लोकसभा चुनाव मे खुद के निर्णायक जीत की ओर सरकार का हिस्सा बनने के लिए अपना दल ब को जागरूक होना पड़ेगा। अपना दल के संस्थापक रहे इं0 बलिहारी पटेल की पुत्री सरोज सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल ब का गठन स्व0 इं0 बलिहारी पटेल समेत देश की स्वतंत्रता व समाज के उत्थान मे अपना सर्बस्व न्योछावर करने वाले महापुरूषों के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर किया गया है। उन्होंन बताया कि 4 नवंबर 1995 को मेरे पिता स्व0 इं0 बलिहारी पटेल ने किसान-कमेरांे, शोषितों-मजलूमों व बंचित समाज के उत्थान एवं उनका हक अधिकार दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना दल की स्थापना किया था। किन्तु दुर्भाग्य है कि सन् 2000 में मेरे पिता की मृत्यु के बाद तत्कालीन अध्यक्ष रहे सोनेलाल पटेल ने हम लोंगो के छोटे होेने का फायदा उठाते हुए दल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और यह साबित करने का प्रयास किया कि इं बलिहारी पटेल का वारिस कोई नहीं बचा है। सोनेलाल पटेल की मृत्यु के बाद उनके वारिसानों ने दल के मूल सिद्धान्त व इं0 साहब के मिशन को दर किनार करते हुए अपने व्यक्तिगत स्वार्थ व हित साधन के लिए दल को एक व्यापारिक कम्पनी की तरह से चलाना शुरू कर दिये। जिसका उदाहरण आप लोंगो के सामने है कि स्वार्थ सिद्ध न होता देख मां-बेटी-दामाद में ही किस तरह 36 का आंकड़ा बन चुका है।जिसका परिणाम रहा कि बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में अनुप्रिया पटेल ने मोटी थैली लेकर संगठन में खून पसीन बहाकर काम कर रहे लोगों को न लड़ाकर बाहरी व दल के सिद्धान्तों से कोई तालुक न रखने वालें लोंगो को टिकट दिया। जिसका उदाहरण आप की विधानसभा मड़ियाहंू भी है। जिसमें दल की स्थापना के बाद से ही विभिन्न दायित्यों का निर्वहन कर रहे माताबदल तिवारी जी को टिकट न देकर बाहरी को टिकट दिया गया जो कि अपना दल का सदस्य भी नहीं रहा। उन्होंने अपना दल ब का आभार जताते हुए भावुक होकर कहा कि इस दल ने इं0 साहब के मिशन को साकार करने का वीणा उठाया है और उनको वारिसानों को दल में पुनर्जीवित करने का काम किया है। मैं संकल्प लेती हूं कि आजीवन आंखिरी सांस तक दल की नीतियों पर कायम रहते हुए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का सदैव ख्याल रंखूगीं। खचा-खच भरे महारैली मैदान मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय संयोजक/संस्थापक बृजभवन पटेल ने कहा कि आजादी के बाद भी सरकारों की उपेक्षा के चलते गांव मे बसे 70 प्रतिशतत गरीब एवं किसान शोषण मुक्त नही हो पा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक दिल्ली मे जितनी भी सरकारें आई सब ने किसानों को ठगा है। आज तक किसी भी सरकार ने किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नही दिया गया है और न ही इस पर संसद मे चर्चा की गई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा कि जौनपुर की ऐतिहासिक धरती पर यह महारैली समय आने पर देश व प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भागीदारी साबित करेगी। इसलिए छोटे व बड़े सभी कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ अनुशासित होकर पार्टी की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माताबदल तिवारी एडवोकेट ने कहा कि इस दल मे परिवारवाद की जरा सी भी गुंजाईश नही होगी। उन्होनंे जोर देते हुए कहा कि अन्य कुछ राजनैतिक दलों की तरह वंशवाद व व्यक्ति विशेष के मनमानेपूर्ण निर्णय को कभी भी तरजीह नही दी जाएगी। उन्होंने पूरे जोश-खरोश के साथ ऐलान किया कि आगामी स्नातक एमएलसी व 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना दल ब संागठनिक मजबूती मे रात-दिन जुटा हुआ है और शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों मे दल का कलेवर मजबूती से दिखेगा। उन्होंने अपना दल ब की विचारधारा से मेल रखने वाले कुछ राजनैतिक व सामाजिक संगठनों की बड़े पैमाने पर महारैली में भागीदारी का भी दावा किया । साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने प्रदेश, मण्डल , जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की। महारैली को बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डाॅ मनोज शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंद्रजीत पटेल एवं प्रदेश महासचिव डाॅ अरूण कुमार द्विवेदी व प्रदेश प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी कुलभूषण शुक्ल एडवोकेट ने दल के सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए संगठन की मजबूती हेतु कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान किसान-कमेरों के मसीहा रहे इं0 बलिहारी पटेल की पुत्रबधू सुमन पटेल व उनकी पुत्री सरोज सिंह पटेल का सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए महिला सशक्तिकरण के तहत अंगवस्त्रम प्रदान कर नारी श्री 2018 सम्मान से सम्मानित भी किया गया। महारैली का संयुक्त रूप से संचालन प्रदेश महासचिव शिवनायक पटेल व युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण पटेल ने किया । आभार प्रदर्शन रैली प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ एआर वर्मा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंच व रैली सहप्रभारी प्रबीण मिश्रा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या मे जन समुदाय मौजूद रहा। जिनमे प्रमुख रूप से अपना दल ब किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुरूशरण,विधिमंच के अध्यक्ष अमरनाथ पटेल व बौद्धिक मंच के अध्यक्ष अनिल पटेल समेत जौनपुर के जिला जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल ,महासचिव व जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र पटेल (जीतू), अनिरूद्ध पटेल, लालजी तिवारी,योगेन्द्र पटेल, इंद्रेश पटेल, प्रेमचन्द पटेल, जयप्रकाश दुबे, सुजीत पटेल, डा0 शिव सिंह पटेल, अशोक कुमार सेन , राम सिंह पटेल , प्यारे लाल पटेल, कनक राम पटेल, रामकिशोर बर्मा, ठाकुर अरूण सिंह, भरत मिश्रा, अतुल ओझा,ओमप्रकाश
पटेल,मो.अफरोज, मनोज सिंह, राजीव तिवारी , शैलेन्द्र द्विवेदी , अरविन्द दुबे , अतुल कुमार पण्डा,जय प्रकाश पाण्डेय,गरूण तिवारी,सचिन मिश्रा, आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ