सुनील उपाध्याय
बस्ती । बचपन ए प्ले स्कूल के छात्रों में परीक्षाफल समारोहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बुधवार को वितरित किया गया। पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि बच्चे कल के नहीं आज के भविष्य हैं। शिक्षाविद् मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि बचपन का संस्कार जितना समृद्ध होगा भविष्य उतना ही उज्जवल। कार्यक्रम को अनूप मिश्र, अंशुमान सिंह, डा. संजय द्विवेदी, सन्तोष पाल आदि ने सम्बोधित किया। नन्हें मुन्ने छात्रों ने गाउन पहनकर अंक पत्र प्राप्त किया। उनके चेहरों पर उल्लास था।
डायरेक्टर डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बचपन ए प्ले स्कूल में छात्रों को मनौवैज्ञानिक स्तर पर व्यवहारिक शिक्षा दी जाती है। प्रबंधक शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि नन्हें मुन्नें बच्चों को संवारने की चुनौती स्कूल बेहतर ढंग से निभा रहा है।
सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जल संरक्षण पर केन्द्रित नाटक, गलती से मिस्टेक हास्य नाटिका आदि के द्वारा अक्षत सिंह, अंश, स्वास्तिक, शिवांश सिंह, मनस्वी, वैष्णवी निषाद, ऋुति, शिफा, आयुष मिश्र, वैभव सिंह, कार्तिक शुक्ल, सार्थक गुप्ता, अज्जू, अनमोल, ऐश्वर्य, आयुष उपाध्यक्ष, अक्षत उपाध्याय, देव प्रताप, अरनव श्रीवास्तव, उत्कर्ष अंश, तमन्ना, शिवि, रेहाना, हर्षित, यस्वी, असीम, अभव, रिदा, दीपाक्षी, अनवी आदि ने अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य निवेदिता मिश्र के संयोजन में छात्रों के अनेक रैंक निर्धारित किये गये थे जिस अनुरूप उन्हें अतिथियों की ओर से विशेष रूप से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। परीक्षाफल पाकर छात्रों के चेहरों पर गजब की मुस्कान थी। कानन श्रीवास्तव, श्वेता उपाध्याय, कुमुकुम चौधरी, वंदना पाण्डेय, सीमा, श्वेता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ