Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुण्य तिथि पर याद किये गये उमाकान्त मिश्र


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी स्व0 उमाकान्त मिश्र को उनके पुण्य तिथि याद किया गया। उनके पुत्र अशोक मिश्र के संयोजन में  बस्ती सदर विकास खण्ड के बसिया गांव में उपस्थित लोगों ने स्व0 उमाकान्त मिश्र के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मृदुभाषी उमाकान्त जी का सद्व्यवहार ही उनकी पंूजी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येन्द्रनाथ मतवाला और संचालन वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने किया। अशोक मिश्र ने घोषणा किया कि स्व0 उमाकान्त मिश्र की स्मृति में विद्यालय खोला जायेगा जिससे नई पीढी को बेहतर शिक्षा दी जा सके। प्रति वर्ष पुण्य तिथि पर एक साहित्यकार को उमाकान्त मिश्र स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस कड़ी में कवि सत्येन्द्रनाथ मतवाला को अंग वस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
स्व0 उमाकान्त मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी से आरम्भ कार्यक्रम को मो0 वसीम अंसारी, भानु प्रताप सिंह, विश्वदेव दूबे आदि ने सम्बोधित करते हुये यादों को साझा किया। इसी क्रम में वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग के संचालन में सत्येन्द्रनाथ मतवाला, आतिश सुल्तानपुरी, हरीश दरवेश, परमात्मा प्रसाद पाण्डेय निर्दोष, सागर गोरखपुरी, अनवार पारसा ने रचनाओं के माध्यम से उमाकान्त मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया। आयोजक ई. अनूप मिश्र ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी कान्त मिश्र, रामभवन शुक्ल, छेदी चौधरी, मेवालाल चौधरी, रामवृक्ष निषाद, जय प्रकाश गोस्वामी, संतराम, नन्दलाल, परमात्मा प्रसाद, छोटू बाबू, सुशील मिश्र, गंगा प्रसाद, उमेश राजभर, संजय, पलटू राम,श्रवण कुमार, अरूण मिश्र, गोविन्द मिश्र, भुलई आदि ने उमाकान्त मिश्र को नमन् किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे