Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्वान्चल बैंक की 40 शाखाओं में रहा हड़ताल का असर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । आल इण्डिया रिजनल रूरल बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर 28 मार्च तक चलने वाली देश व्यापी हड़ताल के अन्तिम दिन पूर्वान्चल बैंक की 40 शाखाओं में बुधवार को भी काम काज प्रभावित रहा। हड़ताली कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के सफलता का दावा किया है। 
इम्पलाइज एसोसिएशन महामंत्री सापेक्ष शुक्ल ने बताया कि बैंंक कर्मियांे को पेन्शन, अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, अनुकम्पा आधारित भर्ती, दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण आदि मुद्दों को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते हुये धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि यदि मांगे न मानी गई तो एसोसिएशन के आवाहन पर पुनः निर्णायक आन्दोलन छेड़ा जायेगा। 
पूर्वान्चल बैंक के रीजनल कार्यालय पर अरविया के राष्ट्रीय सहायक महासचिव का. के.के. श्रीवास्तव ने सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के मुद्दे उठाये। कहा कि एनआईटी अवार्ड द्वारा ग्रामीण बैंकों को कामर्शियल बैंकों के समान समस्त सुविधायें एवं भत्ता दिये जाने के बाद भी ग्रामीण बैंक कर्मियों को पेंशन नहीं दिया जा रहा है। पूरे देश के ग्रामीण बैंको को मिलाकर अखिल भारतीय ग्रामीण बैंंक के स्थापना का मुद्दा भी अधर में है। ऐसे में लम्बी हड़ताल मजबूरी बन गई है। प्रबंधतंत्र और सरकार मांगो को गंभीरता से ले। 
हड़ताल में शामिल मनीष पाण्डेय, परशुराम, ज्ञान प्रकाश, कमल, मनीष, पन्त, सुमित गौड़, पंकज, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्यामजी गोस्वामी, स्नेहा श्रीवास्तव, विभा त्रिपाठी, श्वेता उपाध्याय, सुमित कुमार, राघव, सरोज कुमार, करन शर्मा, सुबोध गुप्ता, राम प्रकाश, राधेश्याम, के साथ ही एसोसिएशन के अनेक बैंक कर्मी  शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे