Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबा जी का 'चेला' न हो तो बाबा जी किस काम के:वरुण गांधी


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. एक बार फिर ज़िले के सांसद एवं बीजेपी नेता वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर ले लिया। 
यहां जयसिंहपुर के विरैता में उन्होंंने मंच से यूपी के सीएम के साथ बीजेपी पर हमला किया। उन्होंंने यहां मौजूद एक बाबा के साथ सेल्फी लिया, और फिर मंच से कहा यहां हमारे बाबा जी बैठे हैं, अगर बाबा जी का 'चेला' न हो तो बाबा जी किस काम के। 

3 दिवसीय दौरे पर हैं वरुण गांधी

बीजेपी नेता एवं ज़िले के सांसद वरुण गांधी ने अपने 3 दिवसीय दौरे पर जयसिंहपुर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंंने कहा कि महात्मा गांधी जो थे, भगत सिंह जो थे, चंद्रशेखर आज़ाद जो थे, जब उनके इर्द-गिर्द लोगों ने उनकी महानता के बारे में आवाज़ उठाई तभी तो देश दुनिया को पता चला। वरुण गांधी ने कहा कि राजनीति का मतलब पद प्राप्त करना नहीं है, पद तो आयेगे-जायेगें। राजानीति का मतलब है लोगों की दुआ प्राप्त करना। 
उन्होंने जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि ये जीवन 'गंगा जी' की तरह है, जितना आप उसके अंदर जायेगें उतना आप पाक साफ और पवित्र होते जायेगें। 


वरुण गांधी ने कहा कि जीवन किसी मकान-दुकान को नहीं कहते, जो दिल के अंदर है जीवन उसे कहते हैं। जितना आप लोगों के सीनों में घुसेगें उतना आपको लगेगा कुछ हमारी भी कमाई हुई है। 
इसके बाद तंजिया अंदाज़ में उन्होंंने कहा कि ''मुझे तो लगता है मुझे बाबा होना चाहिये था? हमारा आध्यात्मिक विचार इतना अच्छा है हमें खुद ही नहीं पता था।''
लालू यादव पर चल रही सियासी नूराकुश्ती पर वरुण गांधी ने मंच से ही पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को निशाने पर लिया। 
उन्होंने कहा कि ''मैं ईमानदारी के साथ कह सकता हूं के मैं राजनीति में सच्चाई के साथ हूं, किसी को चोट पहुंचाने के लिये, किसी को नीचा दिखाने के लिये, किसी को तंग करने के लिये, नहीं''। 
वरुण सवाल करते हुए कहा कि मैं 4 साल से एमपी हूं, क्या मैने एक भी आदमी को सुल्तानपुर में बुरा-भला कहा? लोगों ने न में जवाब दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे