शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने शुक्रवार को दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल । गौरतलब है कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियाई निवासी शिव भोले सिंह बिसेन ने बीती 27 मार्च को अपने फेसबुक पर टिप्पणी पर सांसद प्रमोद तिवारी को लेकर और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इसका शीतलमऊ निवासी विकास सिंह राजपूत ने समर्थन कर सही ठहराया था । इस मामले को लेकर 29 मार्च को सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला की ओर से लालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी । कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । शुक्रवार को लालगंज कोतवाल तुषारदत्त त्यागी दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा घेरे में कोर्ट में लेकर हाजिर हुए सांसद प्रमोद तिवारी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अदालत परिसर में भी तनाव का माहौल देखा गया, वही अपर सिविल जज मधु डोगरा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेजे जाने के आदेश दिए । कोर्ट आगामी सोमवार को आरोपियों की जमानत पर सुनवाई करेगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ