मोजीम खान
सिंहपुर अमेठी - जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है ग्रामीणों को चिंता भी सताने लगी है इन दिनो किसानों की काढ़ी कमाई यानि गेहूँ की फसल तैयार खड़ी है।गर्मी के दिनो मे आग का प्रकोप ज्यादा रहता है।जिस चीज का डर रहता है कुदरत वही करता भी है।मामला विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार पूरे काशी मजरे शेखनगाँव निवासी राम खेलावन के खेत की खाई पर सरपत मे आग लग गई उसी के पास गेहूं की तैयार फसल को भी आग ने अपने आगोश मे ले लिया।आग की लपटें देख ग्रामीण राम खेलावन के खेत जा पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।जब तक ग्रामीणों आग पर काबू पाते तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग बुझाने कें दौरान ग्रामीण तौकीर ,सुफियान ,रिजवान आदि लोग झुलस गये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ