सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले के हरैया विधायक अजय सिंह ने मुंडेरवा में आए मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से मिलकर राम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न मखौड़ा में मंदिर निर्माण हो इसके लिए अपनी बात कही । विधायक अजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में है लेकिन मखौड़ा में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर कोई विवाद नही है ।
वीडियो
जबकि राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का जन्म मखौड़ा में यज्ञ के बाद हुआ था । अतः यह भी मंदिर बनना चाहिए । अजय सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में सभी महापुरुषों के नाम पर स्मारक है लेकिन राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न व हनुमान जी के नाम पर कहि कुछ भी नही बना है इनके नाम पर भी बड़े बड़े स्मारक बनने चाहिए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ