Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोलर चरखा के माध्यम से देश में 5 करोड़ लोगों को मिला रोजगार:गिरिराज सिंह


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री  गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लघु उद्यमियों को स्वरोजगार क्षेत्र में स्थापित करने की दिशा में देश में सराहनीय उपलब्धि हुई है और निरन्तर इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। शुक्रवार को  रानीगंज क्षेत्र में कौलापुर नन्दपट्टी ग्राम में अभिषेक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सामान्य सुविधा केन्द्र का उद्घाटन करते हुये श्री सिंह ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग से देश में 4 लाख लोगों को रोजगार का अवसर अब तक उपलब्ध कराया जा चुका है। इस अवसर पर श्री सिंह ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सहयोग से और अभिषेक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से प्रशिक्षित कुल 300 महिलाओं 2-2 लाख की दर से कुल 6 करोड़ रू0 के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया। केन्द्रीय सरकार की मंशा है कि महिला उद्यमी स्वरोजगार के माध्यम से कम से कम 10 हजार रू0 प्रतिमाह की आमदनी कर सके। ऋण की यह सुविधा प्रतापगढ़ के सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया की ओर से उपलब्ध करायी गयी। महिला उद्यमियों का यह ऋण फल संरक्षण के क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित करने के निमित्त दिया गया है। इसके अलावा देश में सोलर चरखा के माध्यम से कुल 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है जिनमें बिहार, उत्तर प्रदेश के उद्यमी सर्वाधिक है। केन्द्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि मा0 प्रधानमंत्री का जी सपना है कि 2022 तक देश में 50 प्रतिशत खेती जैविक उर्वरकों पर आधारित हो।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मन्त्रालय के राज्यमंत्री डा0 सत्यपाल सिंह ने अभिषेक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा लघु उद्यमियों के सेवार्थ उठाये गये कदम की सराहना करते हुये कहा कि प्रतापगढ़ जनपद आंवला उत्पादन में देश में अग्रणी है और फल संरक्षण की दिशा में अभिषेक संस्थान की यह शुरूआत रानीगंज क्षेत्र में उद्यमियों के विकास की दिशा में एक अभिषेक है। अनन्त श्री विभूषित 
श्री  शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम  के पावन सान्निध्य में उद्घाटित इस समोराह में मछलीशहर के सांसद  रामचरित्र निषाद, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बृजेश कुमार शर्मा, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, अनूप शहर के विधायक संजय शर्मा, के0वी0आई0सी0 के सदस्य जय प्रकाश तोमर, स्वच्छता संयोजक माखन सिंह, नेपाल सिंह, अद महिला नेत्री पूनम गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थित थे। प्रारम्भ में अभिषेक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव  अभिषेक पाण्डेय ने  मंत्रीगणों, विधायकगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अभ्यागत अतिथियों और लाभान्वित होने वाली महिला उद्यमियों का स्वागत करते हुये संस्थान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बी0एच0यू0 के प्रोफेसर  आर0एन0 त्रिपाठी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे