अमरजीत सिंह
फैजाबाद: मवई थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में आज अपनी नाबालिग पत्नी को विदा कराने आये युवक को निराशा हाथ लगी ।युवक ने जब जबरन अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना तो पत्नी ने डायल 100 पर सूचना दे दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी तथा सास को मवई थाना भेज दिया जानकारी के अनुसार ग्राम रतनपुर के बुधराम की लड़की रश्मि की शादी करीब चार साल पहले ग्राम समगड़ा मजरे हंसराजपुर के राम हेत के लड़के अजय कुमार के साथ हुई थी रश्मि अब तक अपनी ससुराल दो बार जा चुकी है बताया जाता है कि रश्मि हाईस्कूल की छात्रा है जो उमापुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है ।रश्मि की माता मुन्नी देवी ने बताया कि कुछ लोगों के झांसे में आकर अपनी लड़की की शादी कर दी थी लड़की की आयु अभी 16 वर्ष ही है लड़की किसी भी कीमत पर ससुराल जाना नहीं चाहती है आज प्रातः अजय कुमार अपनी ससुराल आया और रश्मि से चलने के लिये कहा इस पर रश्मि ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया इस पर अजय ने उसको जबरन घसीट कर ले जाना चाहा तो रश्मि ने डायल 100 पर सूचना दे दी सूचना पाकर पी आर बी 0925 के प्रभारी सुखदेव तिवारी ,सिपाही आतिफ खान चालक अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा लड़का अजय कुमार लड़की रश्मि ,तथा रश्मि की माँ मुन्नी देवी को लेकर मवई थाना पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मवई मिथलेश श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों की बात सुनी तथा दोनों को अपने अपने घर वापस कर दिया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी लड़की को जबरदस्ती उसकी ससुराल को भेजा नहीं जा सकता इसके लिये दोनों पक्षों को न्यायालय जाना पड़ेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ