गोण्डा।रविवार को मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर बाइक व स्कार्पियो के आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक व सवार गम्भीर रुप घायल हो गया ।घायलो को यूपी डायल100से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको एक घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
 |
| घायल |
रविवार के दोपहर बाद मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर स्थित बल्लीपुर गांव के पास स्याकियो व बाइक आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक रक्षाराम चौहान उम्र बीस पुत्र पुल्लुर चौहान ग्राम धर्मपुर थाना परशरामपुर जनपद बस्ती व हरिकेश चौहान 18वर्ष पुत्र तिलराम चौहान ग्राम पठखौली थाना छपिया निवासी गम्भीर रुप से घायल हो गये।बल्लीपुर के पास अमवा अशरफाबाद जंगल के पीआरवी 861को ग्रामीण द्वारा बाइक से जा कर दुर्घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही दीवान राजेन्द्र कुमार,चालक यचजी माता प्रसाद मिश्रा व यचजी शेषराम यादव आनन-फानन में घायलो को वैन में लादकर सीयचसी मनकापुर लाये।जहां डाक्टर डीके भास्कर ने प्राथमिक उपचार किया और अति गम्भीर रुप से घायल रक्षाराम को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।वही प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया क्षतिग्रस्त बाइक कोतवाली लाया गया और स्यापियो चालक गाडी लाक कर फरार हो गया है।अभी कोई तहरीर नही मिली है
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ