डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):- क्षेत्र के नगवा में शनिवार को देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई।पुलिस ने मध्य रात्रि में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।एक पक्ष के राधेश्याम तिवारी निवासी नगवा द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार शनिवार शाम करीब 8.30 बजे विपक्षी गण पवन कुमार,हनुमन्त लाल,बजरंग लाल ,अंजनी कुमार उर्फ बाबू,कपीश कुमार उर्फ ननकनू व स्वामी नाथ सिंह निवासी गण नगवा ने वादी द्वारा खेत मे ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा।पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।द्वितीय पक्ष के हनुमन्त लाल तिवारी निवासी नगवा द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही राधे श्याम तिवारी , पराग दत्त मिश्र,रवि चन्द्र तिवारी व लवकुश तिवारी ने वादी के भाई कपीश को धारदार हथियार आदि लेकर मारा पीटा व गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ