शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के थाना क्षेत्रों का रविवार को पुलिस अधीक्षक के आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हडकम्प मचा रहा। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार ने रविवार को थाना कुण्डा, मानिकपुर, नवाबगंज व हथिगवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जनपद के थाना क्षेत्रों में प्रभावी अपराध नियन्त्रण व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारियों एंव पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए । एसपी ने थानों का गहन निरीक्षण करते हुए थानों के अभिलेखो के रख-रखाव तथा दुरस्तीकरण के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये । एसपी के निरीक्षण को लेकर पुलिस कर्मियों में हडकम्प मचा रहा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ