अमरजीत सिंह
फैजाबाद: कोटेदार की मनमानी से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया कोटेदार द्वारा बितरित किया गया खण्ड़ा चावल को लेकर चार दर्जन से अधिक लोगो ने तहसील पहुच कर एसड़ीएम से मुलाकात कर लिखित शिकायती पत्र देकर कोटा निरस्त कराने की मॉग की है और खण्डित चावल भी एसडीएम को दिखाया
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के रेछ गॉव का है जहा पर सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय दास के साथ तहसील पहुचे गॉव निवासी अरबिन्द कुमार,मायावती,भगवान दीन,कुल्लादेवी,भगौती प्रसाद,राम नारायन राजाराम,देशराज व जगपति सहित लोगो ने एसड़ीएम पंकज सिंह को सामूहिक लिखित शिकायती पत्र देकर कोटेदार गमला देवी पत्नी गंगा प्रसाद का कोटा निरस्त करने की मॉग की है आरोप है कि कोटेदार के द्वारा प्रति कार्ड एक रुपये मिट्टी तेल दिया जाता है जिस पर मानक से अधिक पैसा लिया जा रहा है और चालक मे किन्की का बितरण किया जा रहा है साथ ही बताया कि कोटे में मिलने वाला नमक 20 रुपये प्रति किलों प्रति यूनिट जबरन दिया जाता है वही मिट्टी तेल 30 रुपये प्रति लीटर देने व घटतौली की बात शिकायती पत्र में लिखा है साथ ही लोगो ने अभ्रद व्याहार करने का आरोप भी लगाया है राम चन्दर राजेश शुक्ला ने बताया कि हमारे यहा पर प्रति माह न तो बितरण होता है और बितरण के दौरान मिलने वाला राशन हर दस किलो पर दो किलो कम की तौल कोटेदार द्वारा की जाती है
वही सूत्रो की माने की तो शासन के नियमानुसार गॉव में मिट्टी का लगभग 27 रुपये प्रति लीटर व नमक अन्तोदय कार्ड धारक को एक से तीन यूनिट पर एक किलो नमक जिसकी कीमत तीन रुपये व पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को छः रुपये प्रति किलो ग्राहको को देने की बात बतायी जा रही है
कहा कहते है एसड़ीएम पंकज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जॉच कराकर कार्यवाही जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ