Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संचारी रोग जागरूकता अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर । जनपद बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जापानी बुखार यानी नवकी बीमारी (जेई/एईएस) एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए आज से विशेष संचारी रोग जागरूकता अभियान शुरू किया गया जिसका उद्घाटन जिले के चारों भाजपा विधायक द्वारा किया गया । सदर विधायक पलटू राम, गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित संचारी रोग जागरूकता अभियान पखवारे का शुभारंभ किया वहीं उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला में आयोजित संचारी रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया ।

         जानकारी के अनुसार बलरामपुर में संचारी रोग यानी नवकी बीमारी के रोकथाम के लिए आज से 16 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है । इस अभियान के तहत जिले में टीकाकरण से छूटे 1 वर्ष से 15 वर्ष के आयु के 95 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । टीकाकरण अभियान में बोलते हुए सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि इसे जन जन की भागीदारी बना कर अपने बच्चों को असमय मौत से बचाएं । कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल गैसड़ी विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू ने लोगों से टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की । कार्यक्रम में लोगों को टीकाकरण व स्वच्छता का शपथ भी दिलाया गया । साथ ही लखनऊ से आए जादूगर आदेश श्रीवास्तव ने जादू के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया । जादूगर ने अपने हाथ की कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन तो किया ही साथ ही साथ यह भी संदेश देने का प्रयास किया की अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वक्षता महत्वपूर्ण है और स्वच्छता बनाए रखने के लिए शौचालय का प्रयोग करना जरूरी है । इसलिए सभी लोग अपने घर में शौचालय बनवाएं और उसका उपयोग भी करें तथा आसपास साफ सफाई का ख्याल रखें । सीएमओ घनश्याम सिंह ने संचारी रोग जागरूकता अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इन रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता विशेष जरूरी है जिसके लिए सरकारी विभागीय कर्मचारियों के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधियों ग्रामसभा स्तर के जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी फूलचंद्र जायसवाल में स्वच्छता अभियान संचारी रोग जागरूकता अभियान तथा स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से जुड़ जाने का आवाहन किया तथा जनप्रतिनिधियों से इस जागरुकता अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की । उन्होंने आम जनता से भी अपील किया कि वह स्वक्षता के प्रति सजग रहें और लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करें । अपने बच्चों को विद्यालय पढ़ने के लिए भेजें और दूसरों को भी प्रेरित करें । संचारी रोगों से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचने के लिए सुझाव दें जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता 2 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलाए जा रहे हैं जागरूकता पखवाड़े के दौरान गांव गांव शहर शहर जाकर जागरुक करने का कार्य करेंगे । कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ जयन्त कुमार, डीपीआरओ एसपी सिंह, परियोजना निदेशक शिव कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार जैसवाल, उप स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर ए के कनौजिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आकाश पांडे, शत्रुघ्न लाल सोनकर, डॉक्टर एके पांडे सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि विद्यालय के बच्चे तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे