Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल चलो अभियान रैली में लगे नारे ‘ आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे,




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में प्रवेश बढाने के उद्देश्य से सोमवार को दुबौलिया विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय चिलमा बाजार प्रथम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के छात्रों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाला गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करते हुये कहा कि शिक्षक अभिभावकों से सीधा सम्पर्क भी जारी रखें। 
रैली माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के परिसर से सैनिया चौराहा, हरखापुर, चिलमा बाजार होते हुये विद्यालय पहुंची। रैली में जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, केशवराम, प्रधानाध्यापक राम सुधाकर पाण्डेय, सुशीला त्रिपाठी, रामपाल सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, वाजिद अली शाह, केसरी सिंह, घनश्याम प्रजापति, नीरज कुमार, शशि पाण्डेय, अनीता चौधरी, हीरालाल, राम प्रकाश पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली छात्र शामिल रहे। छात्र ‘ आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे, पढी लिखी लड़की, रोशनी है  घर ही, शिक्षा ऐसी सीढी है, जिससे चलती पीढी आदि के नारे लगा रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे