Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फासी लगा महिला ने दी जान


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । मायके से ससुराल लौटी महिला  ने फांसी लगा ली,  देर रात पति कमरे में पहुंचा तो महिला को फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया । आनन फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुँचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा भर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर गांव निवासी विनय प्रताप सिंह की पत्नी डिंपल सिंह(38) रविवार को मायके से ससुराल वापस आई थी, रात में पति कमरे में पहुंचा तो फांसी के फंदे से झूलता हुआ पत्नी को पाया । आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की हकीकत खगालने में जुटी रही । 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे