Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम कथा के श्रवण से मिलती शांति


सुनील उपाध्याय
बस्ती:  दुबौलिया कस्बे के स्वामी विवेकानन्द इन्टर कालेज के  मैदान में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन अवध धाम से आईं कथा वाचका दीदी चन्द्रकला ने कहा कि श्रीराम कथा मानव का जीवन दर्शन है। वर्तमान परिवेश में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ग्रसित हुए मन को श्रीराम कथा द्वारा शांति मिलती है। भगवान भोले नाथ और मां पार्वती श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक हैं। शिव जी की कथा से मानव समाज को प्रेरणा मिलती है कि किसी सही कार्य को सफल बनाने हेतु सोचने और विचारने में समय नष्ट नही करना चाहिए। मनुष्य गलत मार्ग पर इसलिए चल पड़ता है क्योंकि वह अपने भूल को स्वीकार नहीं करना चाहता। जिस प्रकार मां पार्वती ने सती रूप में किया था। कलयुग में ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सरल साधन दीन-दुखियों व माता-पिता की सेवा करना है।

कथा का श्रवण करने से मनुष्य के अंदर व्याप्त कुरीतियां दूर होती है। कथा के दौरान सुनील सिंह .अरमान सिह.सिरिश सिंह .इन्द्रराज सिह . वेलकम, सुधाकर, प्रभाकर, हरिओम पाण्डेय आदि उपस्थित रहे..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे