Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती:गरिमा यादव


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।  शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती, सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है, शिक्षक को आखिरी सांस तक अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये। यह विचार खण्ड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव ने व्यक्त किया। वे बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलराई में 4 शिक्षकों के सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। 
सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, चतुर्भज लाल श्रीवास्तव, मालती देवी, शिव प्रसाद को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, धार्मिंक पुस्तकें भेंटकर उनकी सेवा और समर्पण भाव को सराहा गया। शिक्षकों को बेहतर जीवन के संकल्प के साथ विदाई दिया गया। 
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अल्पना यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुये कहा कि इस पिछड़े ग्रामीण अंचल में प्राथमिक शिक्षा की अलख जगाने में उनका विशिष्ट योगदान है। प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने शिक्षकों के योगदान को विस्तार से रेखांकित करते हुये उनके समृद्ध जीवन की कामना किया।
कार्यक्रम को मो0 खालिद, अतुल कृष्ण राज, रामअछैवर चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। दुर्गेश राव, रामचन्द्र शुक्ल, रवि सिंह यादव, रूक्मिणी वर्मा, मो. इकबाल, इफ्तियाज अहमद, धु्रवनारायण दूबे, महेन्द्र सिंह, अंगद पाण्डेय, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, अनुराधा वर्मा, मोनिकादास, कंचन चौधरी, नन्दलाल शर्मा, हृदय विकास पाण्डेय, विनोद कुमार, खुर्शीद अहमद, जामवन्ती देवी, अजय पाल, गिरजेश पाल, विष्णुदत्त शुक्ल, मारूफ खान, मक्खन लाल, वृजलाल यादव, अशोक मौर्या, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, गिरजेश चौधरी के साथ ही बनकटी क्षेत्र के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। 

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे