Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य महिला आयोग सदस्या ने 11 मामलो के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास सिंह ने बुधवार को  निरीक्षण भवन पर महिला उत्पीड़न से सम्बंधित मामलों की जन सुनवाई किया। कुल 11 मामले आये, प्रकरणों में इन्द्रवास सिंह ने त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई का निर्देश दिया। 
जन सुनवाई में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासिनी बानो हसीना उर्फ बानो, कलवारी थाना क्षेत्र के डकही एहतमाली की रेनू पुत्री पतिराम निषाद, कलवारी मुस्तहकम निवासिनी संगम दूबे मोहनी, चकबंदी अधिकारी हर्रैया में कार्यरत रूक्मिणी पाण्डेय, नगर थाना क्षेत्र की दयालपुर निवासी वन्दनाराय पुत्री रामलखन राय, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवपूजन की पत्नी सरिता सहित कुल 11 मामले सामने आये। अनेक मामले पारिवारिक और छेड़खानी, उत्पीड़न, दुराचार के प्रयास, पति पत्नी के बीच मन मुटाव से सम्बंधित थे। 
राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास सिंह ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई किया। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो प्रकरण संज्ञान में लाये गये हैं उनका प्राथमिकता के स्तर पर निस्तारण हो। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं महिला उत्पीड़न के मामलों में गंभीर है। अगली सुनवाई में सम्बंधित अधिकारी पूरा विवरण लेकर आये कि निर्देशों के सम्बन्ध में क्या प्रभावी कार्रवाई की गई है। 
जन सुनवाई बैठक में क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह, महिला संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, विद्यावती देवी, प्रिया भारती, भाजपा की जिला महामंत्री निर्मला श्रीवास्तव, शीला पाठक, दिव्या त्रिपाठी आदि ने हिस्सा लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे