Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लडके की शादी ना करना पड़ रहा घर वालो को मंहगा।पहले किया मुकदमा अब देरहे है जान से मारने की धमकी


रिर्पोट:रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में लड़के की शादी करने से मना करना एक परिवार को मंहगा पड़ गया। लड़की वालो ने पहले दहेज अधिनियम मे दर्ज कराया मुकदमा।इतने से मन नही भरा तो अब देरहे है जान से मारने की धमकी।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सुसेला निवासिनी प्रेम कुमारी पत्नी दीनदयाल ने बताया की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गौहानी निवासी शुम्मारी देवी पत्नी रामबरन,रामबरन पुत्र चौधरी वा विनय कुमार पुत्र रामबरन अपने लडकी की शादी हमारे लडके के साथ करना चाहते थे।जब लडकी की मुख दिखाई की रस्म हुई तो लडकी पसंद ना आने से शादी करने से इन्कार कर दिया।बाद में जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाने लगे।जब उनकी एक ना चली तो तरबगंज थाने में दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज करवा दिया।मुकदमा दर्ज करवाने के बाद अब कहते है की यातो हमारी लड़की की शादी करो नही तो पूरे परिवार को जान से मार दूँगा।हमारी पहुँच बहुत ऊपर तक है।तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ पावोगी।जिससे डर कर थाने में तहरीर दी है।
पूछने पर थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की तहरीर मिली है जाँच करवाई जारही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे