Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरो के आंतक से कराह ऊठा तरबगंज थानाक्षेत्र का ग्रामीण इलाका।पुलिस प्रशासन मौन


रिर्पोट:रमेश कुमार मिश्रा
तरबगंज गोण्डा।चोरो के आगे पुलिस प्रशासन पस्त दिखाई पड़ रहा है।क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।आये दिन कही ना कही चोंरिया होरही है।और पुलिस प्रशासन के तरफ से कोई ठोस कार्यवाही ना होना चोरो का मनोबल बढ़ाता जारहा है।जिसका परिणाम 12/13 अप्रेल की बीति रात ग्रामसभा घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जिला गोण्डा में दिखाई पड़ा।जहाँ चोरो ने जबरदस्त आंतक फैलाकर दो घरो को निशाना बनाया।जिसमे लगभग चार लाख के जेवर सहित 80000 नगदी पर हाथ साफ किया।खबर लिखे जाने तक थाने में मुकदमा पंजीकृत नही हुआ था।
बताते चले की 13अप्रेल की बीतिरात लगभग 12बजे ग्रामसभा घांचाडीह में राकेश पाण्डेय पुत्र राज बहादुर के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग 150000का गहना व20000की नकदी लेकर फरार होगये।उसके बाद बगल के गाँव बीकापुर में भी सोनू पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के घर पर रात्रि लगभग 2बजे करीब धावा बोलकर 200000का गहना व50000की नकदी लेकर फरार हुए।सूचना पर पहुँची डायल 100 रात्रि में लकीर पीटती नजर आई।सुबह थाने पर पहुँचकर पीड़ितो ने लिखित सूचना दी है।
खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नही हुआ था। जबकि बीते माह में नकहरा, गोपरसराय ,घाचा सहित दर्जनों गाँवो में चोरियां होचुकी है।लेकिन खुलाशा एक भी नही हो सका है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना से गाँव के लोग सहमे हुए है।
पूछने पर थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पांडे ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे