सुनील उपाध्याय
बस्ती: मूड़घाट पुल के पास शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे कुआनो नदी में शव उतराते मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मछुवारों की मदद से शव को बाहर निकाला। कोतवाल विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव किसी साधू का लग रहा है, जिसे निधन के बाद जल में प्रवाहित किया गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शहर के श्मसान घाट के आगे कुआनो नदी में शुक्रवार को दिन में कुछ युवक मछली मार रहे थे। इसी बीच एक की नजर जलकुंभी में फंसी लाश पर पड़ी। फोन कर 100 नम्बर पर सूचना दी तो हड़कंप मच गया। कोतवाली और वाल्टरगंज थानों की फोर्स के साथ सीओ सिटी पवन गौतम मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र में था। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद पुलिस शव को बाहर निकाल सकी।
कोतवाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी जा रही है। शरीर पर सिर्फ लंगोट पहनी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिल सकी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ