सुनील उपाध्याय
बस्ती : अवैध बालू खनन की लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायतों से आजिज आकर महादेवा के विधायक श्री सोनकर ने आरटीओ प्रशासन डा. आरके विश्वकर्मा व आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव को गुरुवार को बुलाकर कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
डीएम को संज्ञान में देकर आनन-फानन भारी पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए एआरटीओ अरुण कुमार व पीटीओ रामसागर ने देर रात ही कलवारी के खनन केंद्रों पर छापेमारी की।
इस दौरान जहां लगभग चार दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन छोड़कर चालक फरार हो गए, वहीं दस ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदा पाया गया। अधिकारियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और कलवारी व नगर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को आरटीओ प्रशासन डा. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि ओवरलोड पकड़े गए 10 वाहनों पर लगभग तीन लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ