मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-कठौरा में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्र के शिलान्यास के पश्चात इन्हौना के व्यापारी और किसान ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले।मंत्री ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस प्रकरण में अमेठी जिला अधिकारी से वार्ता कर किसानों की समस्या को हल करवाएंगी। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मनमाने तरीके से इन्हौना चौराहे पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है जिसको लेकर इन्हौना के व्यापारी और किसान केंद्रीय मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह, गुड्डू चौरसिया, शिव किशोर, अजय गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया तथा शिव कुमार गुप्ता आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ