डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- सांसद गोण्डा व विधायक मनकापुर संगठन के कार्यकर्ताओं की बात न सुन कर भ्रष्ट ग्राम प्रधानों व ठेकेदारों की सुनते हैं ।इस वजह से कार्यकर्ताओं का बार-बार उत्पीड़न किया जा रहा है।ऐसी स्थिति में मै संगठन का कार्य करने में असमर्थ हूँ।यह आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष वजीरगंज अनूप कुमार सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित कर दिया है। प्रेषित त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि सांसद व विधायक द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है साथ ही आरोप है कि ग्राम प्रधान की जांच नहीं होने देते हैं।संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते हैं,जबकि वजीरगंज मण्डल में ग्राम प्रधानों द्वारा बीस हजार व दो हजार रुपये लेकर प्रधान मंत्री आवास व शौचालय दिया जा रहा है।संगठन के कार्यकर्ता द्वारा जांच की मांग पर उसे बराबर धमकियां दी जाती हैं।ऐसी स्थिति में संगठन में कार्य करने में असमर्थता जताते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष वजीरगंज अनूप कुमार सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र प्रेषित किया है।इस सम्बंध में भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र ने बताया कि मुझे अभी त्याग पत्र नहीं मिला है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ