Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अभिमान है अमेठी में रैक point तब बना जब एक गरीब बना भारत का प्रधानमंत्री



अमेठी (यूपी). अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने स्मृति ईरानी ने मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क अंत्योदय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंंने जिला चिकित्सालय को 36 करोड़ रुपये की सौगात दी। 

अमेठी के किसानों ने खाद के लिए खाई हैं बहुत लाठिया

केंद्रीय मंत्री ने गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्राम प्रधान स्वच्छ्ता सम्मेलन कार्यक्रम मे ODF हुए ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। और कहा कि ग्राम प्रधान मेहनत से कार्य कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है। 
वही ईरानी ने कठौरा में नवसृजित कृषि विज्ञान केन्द्र का भूमि पूजन किया। यहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जहां उनकें साथ उ.प्र. सरकार के कृषि मंत्री 
सूर्य प्रताप शाही व राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलखा भी मौजूद रहे। 
स्मृति ने कहा अमेठी किसानों ने खाद के लिए बहुत लाठिया खाई है, इतिहास तब बना जब गौरीगंज में पहली बार खाद का रैक उतरा। तब जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंंने कहा हमें अभिमान है रैक point तब बना जब एक गरीब भारत का प्रधानमंत्री बना।

181 गांव खुले में शौच से हुए मुक्त

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व कई सरकारें आईं लेकिन इस सरकार ने महिलाओं और बहू-बेटियों की व्यथा समझी और स्वच्छ भारत अभियान चलाया, जिससे शौचालयों का निर्माण हो रहा है।
ईरानी ने कहा कि अमेठी में यह सम्मेलन एक इतिहास बन रहा है। गाँव को अपना घर-मंदिर समझें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने मे सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान करते हुए  इज्जत घर बनवाया जा रहा है, जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा। बताया कि अब तक 55 हजार से ज्यादा इज्जत घर का निर्माण जिले में हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अमेठी के 181 गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों मे बच्चियों के लिए अलग से इज्जत घर बने। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे