Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुन्नी बेगम को महामहिम उप राष्ट्रपति ने किया सम्मानित


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ :महामहिम उप राष्ट्रपति द्वारा होटल ताजमहल नयी दिल्ली में गत 08 अप्रैल को Women Exemplar Award 2018" [महिला सशक्तिकरण पुरस्कार 2018] से सम्मानित मुन्नी बेगम का आज तरुण चेतना संस्था ने पट्टी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुन्नी बेगम द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों को खूब सराहा गया. उल्लेखनीय है कि -

  "न हो साथ कोई अकले बढ़ो तुम - सफलता तुम्हारे कदम चूम लेंगी" की पंक्तियों को साकार कर दिखाया गरीबी में पली बढ़ी व् पट्टी क्षेत्र कि सामाजिक संस्था तरुण चेतना से काफी समय से जुड़ी रही आयरन लेडी व् सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नी बेगम ने, जिन्हें विगत 08 अप्रैल 2018 को होटल ताजमहल - नयी दिल्ली में भारत के महामहिम उप राष्ट्रपति श्री बेन्कैया नायडू जी ने उद्योग जगत द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सामाजिक पुरस्कार Women Exemplar Award 2018" (महिला सशक्तिकरण पुरस्कार 2018) से सम्मानित किया. महामहिम उप राष्ट्रपति जी ने इस अवसर पर मुन्नी बेगम जी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रमाण-पत्र व् शील्ड के साथ साथ 03 लाख रूपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया. समारोह में मुन्नी बेगम को जैसे ही "पूर्वी उत्तर प्रदेश की मलाला" के नाम से संबोधित किया गया, पूरा हाल तालियों की गडगडाहट से गूँज उठा. CII- कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इन्डियन इंडस्ट्रीज द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार पहली बार उत्तर प्रदेश की किसी महिला को मिला है, जिससे क्षेत्रवासी गदगद हैं.


 सम्मान समारोह में स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी के प्रोफ़ेसर कृष्ण प्रताप सिंह ने मुन्नी बेगम को एक साहसी व् कामयाब महिला का खिताब देते हुए महाविद्यालय परिवार कि तरफ से एक स्कूटी भेंट करने का वादा किया. इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने मुन्नी बेगम को शाल भेंट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने हेतु प्रयास करने का संकल्प दोहराया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे