Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहुत हुआ अब चूल्हा चौका, लड़कियों को दो पढने का मौका




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । ‘बहुत हुआ अब चूल्हा चौका, लड़कियों को दो पढने का मौका‘ आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे’ ‘जापानी बुखार से छुटकारा पाना है, तो चूहा, छछुन्दर को घर से दूर भगाना है’ आदि नारों के साथ बनकटी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय थरौली में प्रभारी      प्रधानाध्यापक अब्दुल मारूफ के नेतृत्व मंें स्कूल चलो अभियान रैली शुक्रवार को निकाली गई। 
रैली थरौली से चलकर क्षेत्र मंें सघन भ्रमण कर पुनः विद्यालय पहुंची जहां समापन हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल मारूफ ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपने पाल्यों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिये 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन करायें। विद्यालय में शासन स्तर की सुविधाओं के साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। 
स्कूली बच्चों के साथ ही ग्राम प्रधान शिव प्रसाद उपाध्याय, मो0 खालिद, मो. इकबाल, राजीव कुमार, मो. इश्तियाक, नेहा यादव, गीता दूबे के साथ ही क्षेत्र के अनेक विशिष्टजन रैली मंे शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे