Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा कांग्रेस ने मोदी, योगी के लिये किया बुद्धि, शुद्धि यज्ञ


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के संयोजन में शुक्रवार को कुंआनों के अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। यज्ञ से पूर्व आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार मूल मुद्दों से भटक गई है। नौकरी मांगने वालों पर लाठियां बरसायी जा रही है और दुराचार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आखिरी क्षण तक बचाने की नाकाम कोशिशंे हुई। कहा कि पुलिस, प्रशासन सत्य की रक्षा की जगह सत्ता प्रतिष्ठान का पिछलग्गु बन चुका है और गरीबों, कमजोरों की आवाजे अनसुनी की जा रही हैं। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता की ताकत से सत्य के दमन का प्रयास करने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते। भाजपा नेताओं के लगातार झूठ को देश, प्रदेश की जनता, किसान, युवा, व्यापारी भलीभांति समझ चुके हैं। अब तो भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधि भी सवाल करने लगे हैं। बताया कि यज्ञ का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुद्धि शुद्धि का है। 
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुये बुद्धि शुद्धि में युवा कांग्रेस के संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, अर्जुन कन्नौजिया, पंकज द्विवेदी, विक्रम चौहान, पवन अग्रहरि, रोहन श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, रंजीत चौहान, मो. जलील, करमबीर बाबा, अब्दुल अहद, अमन श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, शिवम श्रीवास्तव, धु्रव चौहान, मनीष कुमार आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे