शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज के जिलाध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी की माता लखपति देवी की पुण्यतिथि पर नगर के टेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई । इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जब तक वह रही सदैव दीन दुखियों की सेवा करती रही । इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि मां पिता से बढ़कर मनुष्य के जीवन में कोई दूसरी संस्था नहीं हो सकती है । इस दौरान ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कहा की माता पिता के बताए रास्ते पर चलना ही उत्तम कुल की निशानी होती है । इस दौरान प्रमुख रुप से अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष पंडित चन्द्र भवन मिश्र, महामंत्री अनिल कुमार शुक्ल, संगठन मंत्री परमानंद मिश्र, गोविंद प्रसाद मिश्र, हरिकांत शुक्ला, कृपाशंकर मिश्र, पंडित केदारनाथ शुक्ला, शिवेश शुक्ल, जयप्रकाश मिश्र, नारायण शुक्ल, मनीष ओझा सहित आदि रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ