ख़ुर्शीद खान
सुल्तानपुर।कूरेभार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब लगभग तीन साल की बच्ची की लाश गांव के ही एक कुंए में उतराती हुई मिली।घटना से आस-पास के लोग भी हैरान रह गये।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
प्राप्त जानकारी के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में सुनील पांडेय की लगभग 3 साल की पुत्री अनन्या की लाश गांव के ही एक कुंए से मिली।अनन्या को उसकी माँ सीमा पांडेय ने रविवार की रात में दूध पिलाकर अपने पास में ही सुलाया था।आधी रात जब जब उनकी आंख खुली तो देखा अनन्या बिस्तर पे नही है।ख़बर लगते ही ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये।पुलिस को सूचित किया गया घटना की सूचना मिलते ही धनपतगंज चौकी और कूरेभार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने ग्रमीणों के साथ मिलकर रातभर मासूम बच्ची को खोजती रही,लेकिन बच्ची कंही नही मिली।सुबह करीब 10 बजे आस-पास खेत के बीच कुंए में बच्ची की लाश को उतराता हुआ पाया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के बाद कि बच्ची की मौत का सही कारण पता चल पायेगा ,छानबीन जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ