Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा



अलीम खान
अमेठी।थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना में3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चार मोटरसाइकिल एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना में पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है एवं चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ में एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया है पुलिस अधीक्षक अमेठी के के गहलोत के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी बलरामाचारी दुबे पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के परिपेक्ष में श्री भरत उपाध्याय थानाध्यक्ष मुसाफिरखाना अमेठी को दिनांक 18 /4/2018 को रात्रि 18:30 बजे मुसाफिरखाना से सूचना प्राप्त हुई  की मुसाफिरखाना कादू नाला  के पास  मजार के पास एक सिल्वर रंग की बिना नंबर की Swift Dzire कार में  4 लोग बैठे हैं जो अपराधिक प्रवृति के लग रहे हैं इस सूचना पर थाना अध्यक्ष मैं हमराही मुसाफिरखाना कादू नाला के पास पहुंचे वहां पर कार में बैठे हुए चार लोग दिखाई दिए पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस द्वारा अभियुक्त को दौड़ा कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और इनके पास एक कार भी बरामद की गई एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा नाले के पास सरपत झाड़ी में ढकी हुई मोटरसाइकिल बरामद कराया गया और बताया गया कि जनपद सुल्तानपुर अमेठी रायबरेली जनपद से चोरी करके प्लेट नंबर बदल कर के बेच दिया जाता था और पैसा सभी लोग आपस में बांट लेते थे स्विफ्ट डिजायर कार फैजाबाद रोड लखनऊ से चोरी की गई है मौके से फरार अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है  जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है उनका विवरण इस प्रकार है मुईन पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम पूऱे मोहम्मद थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी मोहम्मद सद्दाम पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम मोहम्मद थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद जहूर खान ग्राम पुरे मोहम्मद थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी है इन अभियुक्तों पर मुकदमा अपराध संख्या 74 बटा 18 धारा 41,411,467,419,420,413 भारतीय दंड वि, मुसाफिरखाना अमेठी में पंजीकृत किया गया है जो मोटरसाइकिल आदि बरामद की गई है उनका विवरण इस प्रकार है एक कार Swift Dzire बिना नंबर की मोटरसाइकिल Hero Honda CB जेड काली लालup44A8266 fir65/18  धारा 379,411भादविo थाना मुसाफिरखाना अमेठी मोटरसाइकिल Hero Honda Splendor प्रो काली नीली  यूपी 32 4414 मुकदमा अपराध संख्या 71 बटा 18 धारा 379 411 थाना मुसाफिरखाना अमेठी में पंजीकृत है मोटरसाइकिल Hero Honda Splendor ग्लैमर लाल काली यूपी 72 ई33 नंबर अधूरा तथा मोटरसाइकिल Hero Honda Splendor Pro काली हरी  यूपी 44 w नंबर अधूरा अभियुक्तों से बरामद की गई हैं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण इस प्रकार से है किया है भरत उपाध्याय थानाध्यक्ष मुसाफिरखाना अमेठी उप निरीक्षक बीरेंद्र कुमार पांडेय थाना मुसाफिरखाना कांस्टेबल राजेश कुमार थाना मुसाफिरखाना कांस्टेबल इमाम हुसैन थाना मुसाफिरखाना मुसाफिरखाना कॉन्स्टेबल अरविंद यादव थाना मुसाफिरखाना कांस्टेबल उमेश यादव थाना मुसाफिरखाना कांस्टेबल सरजीत विश्वकर्मा थाना मुसाफिरखाना है  गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 पुरस्कार देने की घोषणा की गई है एक प्रश्न के उत्तर में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी बलरामाचारी दुबे ने बताया कि ऐसी चोरियों को रोकने के लिए पुलिस आवश्यक कदम उठाएगी अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा मुलजिमों को मीडिया के सामने पेश किया गया  तत्पश्चात मुलजिम को जेल भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे