गोंडा :मसकनवा मनकापुर मार्ग पर अमवा जंगल मोड़ पर तेज गति से जा रही बारातियों से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर खंढ में गिर गयी। जिससें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गुरुवार को कूकनगर थाना खोड़ारे से लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर जंगल मोड़ पर खाई में जा गिरी।जिससें सुनील सिंह, रईस मोहम्मद अजबनगर, राजकुमार, तुलसी राम, छोटू वजीरगंज को चोटें आयी। बाराती कूकनगर खोड़ारे से भगोहर वजीरगंज के लिए लौट रहे थे। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ