ओपी भारती
गोण्डा ।जनपद फैजाबाद निवासिनी एक महिला ने बस चालक की लापरवाही से उसके पति की बीती 24 मार्च को क्षेत्र के चंदापुर में हुई उसके पति की मृत्यु को लेकर वजीरगंज थाने में अज्ञात रोडवेज बस चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में बुधवार को केस दर्ज कराया है। थाना इनायतनगर जनपद फैजाबाद के ग्राम रेउना के मजरे विश्रामपुरवा निवासिनी जानकी दूवे द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उनके पति राम सूघर दूवे बीते 24 मार्च को अपने घर से क्षेत्र के चंदापुर स्थित साहब बन्दगी आश्रम को परिवहन निगम की बस से आ रहे थे। वे लगभग शाम सात बजे जब हवेलिया के सामने बस से उतरने लगे तो चालक ने लापरवाही पूर्ण तरीके से बस चला दी। जिससे वे वहीं गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें एम्बुलेंस से वजीरगंज सीएचसी लाये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर गैर इरादतन हत्या करने की धाराओ में केस दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ