खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।सड़क सुरक्षा नियमो को ताख पर रखकर जेसीबी चला रहे चालक ने सामने से युवक को मारी टक्कर जिसमे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा उसी मौत हो गयी।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
हलियापुर थाना क्षेत्र के कुवासी बड़ाडांड़ निवासी दुखी उम्र लगभग 30 साल पुत्र गुरुदीन बाइक से जा रहा था तिरहुंत मोड़ पर सामने से आ रही जेसीबी ने युवक को टक्कर मार दिया जबतक आस-पास के लोग पहुंचे जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया।स्थानीय लोगो की सहायता से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया जंहा इलाज के दौरान थोड़ी देर में युवक ने दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया जेसीबी का कुछ पता नही चला है।परिजनों की तरफ से कोई तहरीर अभी तक नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ