Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वार्षिकोत्सव मे आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मचाया धमाल


मनीष ओझा 
 प्रतापगढ़।लालगंज क्षेत्र के सराय जानमती स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बुधवार को धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल किया। छात्राओं के सरस्वती वंदना, गोकुल कृष्ण भाव नृत्य, देश भक्ति गीत, भाव नृत्य एवं ग्रुप तथा एकल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देख बड़ी संख्या मे मौजूद महिला अभिवावकें गदगद हो उठीं। शालिनी तिवारी एवं प्रतिभा साहू का भाव नृत्य अत्यन्त मनोहारी एवं लोगों के बीच प्रशंसनीय दिखा। संगीतकार राजेश शुक्ल एवं प्रियंका के युगल विदाई गीत से लोगों की आंखे नम हो उठी दिखीं। कार्यक्रम मे कक्षा आठ की छात्रा मोहिनी वर्मा को टॉपर का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने प्रदान किया। वहीं जिले मे दौड स्पर्धा मे टॉपर छात्रा नंदिनी को पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सारस्वत सम्मान से नवाजा। विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा ने शैक्षिक प्रगति आख्या रखते हुए बताया कि इस वर्ष से आवासीय विद्यालय मे अब कक्षा बारह तक छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संयोजन अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ मिशन के तहत बालिका शिक्षा की मजबूती पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बालिकाओं के हर क्षेत्र मे साहस और शौर्य के प्रदर्शन का जिक्र करते हुये कहा कि बालिकाओं को सर्वगुण प्रतिभा सम्पन्न बनाना समाज की अहम जिम्मेदारी है। विशिष्ट वक्ता प्रधान संघ के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने भी सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिये मातृ शक्ति की मजबूती पर जोर दिया। अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मो. रिजवान व समारोह का संचालन  प्रो. डा. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। समापन अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन शुक्ल रहे। इस मौके पर एसवीएम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अमित सिंह, जिला स्काउट शिक्षक सुशील कुमार सिंह, रूबिका सिंह, प्रधान संतोष सिंह, प्रधान गौरव सिंह, नवीन मिश्र, नीरज पाण्डेय, हरिमोहन यादव आदि रहे। आभार प्रदर्शन शिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे