मनीष ओझा
प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक एवं खलासी को बंधक बनाकर हत्या की वारदात से पुलिस कप्तान का लालगंज कोतवाल पर जमकर पारा चढ़ा दिखा। एसपी ने नेशनल हाईवे पर वारदात को लेकर कई पुलिस टीमों का गठन कर घटना के खुलासे के लिये मातहतों को देर शाम तक ट्रिप देते भी दिखे। कप्तान की नाराजगी हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग की लापरवाही पर इस कदर थी कि जब तक वह कोतवाली मुख्यालय डटे रहे खाकी कंपकपाती भी नजर आयी। हालांकि अभी तक यह तस्वीर सामने नहीं आ सकी है कि हत्यारो ने घटना को किस थाना क्षेत्र मे अंजाम दिया किंतु ठीक लीलापुर पुलिस चौकी की नाक के नीचे इतनी बड़ी वारदात की भनक पुलिस को सूरज चढ़ने तक न हो पाना बड़ी लापरवाही आंकी जा रही है। एसपी की भृकुटी इस बात पर तनी दिखी कि नेशनल हाईवे पर कोतवाली पुलिस रात्रि गश्त मे लापरवाह साबित हुई। इधर एक साथ मामा और भंाजे की हत्या से उनके परिजनों मे भी कोहराम मचा हुआ है। ट्रक चालक इकरार अहमद मृतक मुजीब का रिश्ते मे मामा था। एक बात साफ है कि हत्यारों का इरादा लूट का फिलहाल नहीं नजर आता। कारण कि मृतको के हत्यारो ने न तो मोबाइल और न ही पर्स को हाथ लगाया। उधर परिजन अभी किसी भी प्रकार के रंजिश भी नहीं कबूल रहे है। ऐसे मे यह दोहरी हत्या पुलिस के लिये पेचीदी हो गई है। पुलिस का प्रारम्भिक क्लू भी मृतको के मोबाइल तथा पर्स व ट्रक को भी लावारिस छोड जाने से इस दोहरे हत्याकांड की वजह फिलहाल हत्या की तरफ ही नजर आ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ