मनीष ओझा
अज्ञात हत्यारे ट्रक समेत शव को छोड़ हुये फरार
प्रतापगढ़। जरायम ने बेल्हा पुलिस को खौफनाक चुनौती देते हुये डबल मर्डर की वारदात को बेखौफ अंजाम दिया। ट्रक के चालक और खलासी को बंधक बनाकर अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर इन्हें मौत की नींद सुला दिया। आश्चर्यजनक ढंग से हत्यारे दोनों शवों को ट्रक के केबिन मे छोडकर फरार हो गये। कोतवाली नगर के इस्लामुद्दीन की बारह पहिया की ट्रक कन्धई थाना के शीतलागंज निवासी इद्रीश का पुत्र इकरार अहमद (32) सोमवार को गिटटी लादकर बहराइच गया हुआ था।
इसे भी पढ़े :नेशनल हाईवे पर डबल मर्डर को लेकर कोतवाल पर बिफरे एसपी
मंगलवार की रात वह बहराइच से वाया प्रतापगढ़ इलाहाबाद के लिये ट्रक लेकर निकला। ट्रक पर खलासी उसका भांजा कंधई थाना के खम्भपुर गांव के नसीम का पुत्र मुजीब (18) भी सवार था। एक साथ तीन ट्रकें इलाहाबाद के लिये निकली थी। देर रात तक जब सोरांव मे पीछे की ट्रक का पता नहीं चला तो एक ट्रक के चालक ने ट्रक मालिक मो. इस्लामुददीन को जरिये फोन जानकारी दी। इसके बाद वाहन स्वामी रातभर ट्रक की तलाश करता रहा। इधर बुधवार को दिन मे करीब बारह बजे उसकी ट्रक लालगंज कोतवाली के नेशनल हाईवे पर मिसिरपुर गांव के किनारे लावारिस मिली। ट्रक का दरवाजा खोलते ही दोनों शवों को देखकर वाहन स्वामी के होश उड गये। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। डबल मर्डर की जानकारी होते ही जिले की पुलिस मे हडकम्प मच गया। आननफानन मे जिले के एसपी संतोष कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। इधर कोतवाली पुलिस ट्रक समेत दोनों शवों को लेकर कोतवाली आयी। यहां ट्रक स्वामी इस्लामुददीन की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध इकरार अहमद एवं मुजीब की हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने देर शाम शवों का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह देर शाम तक वरिष्ठ मातहत पुलिस अफसरों के साथ कोतवाली मुख्यालय पर घटना को लेकर मंथन करते दिखे। एएसपी पूर्वी राकेश सिंह, सीओ कुण्डा राधेश्याम, सीओ पटटी रवि प्रताप सिंह के साथ संग्रामगढ़, सांगीपुर के एसओ तथा क्राइम ब्रांच भी घटना के कारणों की सुरागशी मे माथापच्ची करती दिखी। फिलहाल ट्रक चालक एवं खलासी के मोबाइल व पर्स के साथ ट्रक को हत्यारों के द्वारा छोड़ना घटना की वजह प्रारंभिक तौर पर हत्या पर ही केन्द्रित दिखी है। इधर क्षेत्र मे एक साथ दो दो हत्याओं से लोगों मे भय का माहौल भी बना देखा गया। लोग एक साथ दो हत्याओं के कारणो की चाय पान की दुकान पर भी चर्चा करते देखे गये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ