Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश की भ्रष्ट कानून व्यवस्था के आरोप में पीटीयू ने फूका सीएम का पुतला



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी0सी0सी0) सदस्य एवं प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो0 दानिश माबूद के नेतृत्व में प्रदेश की भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर यूपी  सीएम का पुतला दहन किया।
इसके बाद एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मो0 दानिश ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष उत्कर्ष उपाध्याय ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए दानिश माबूद ने कहाकि प्रदेश में भाजपा सरकार जंगलराज कायम करने में लगी हुई हैं। उन्होने आरोपित किया कि योगी जी जिस तरह से सीना ठोक के रेप के आरोपी विधायक ‘‘सेंगर’’ को बचाते हुए एवं रेप के आरोपी पूर्व सांसद चिन्मयानन्द की मुकदमा वापसी करवा रहे हैं इससे गुण्डाराज को बढ़ावा मिल रहा है। प्रतापगढ़ जिले के साथ-साथ प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, छिनैती की घटनाएं आम बात हो गई। 
संचालन कर रहे उत्कर्ष उपाध्याय ने कहाकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के शासन में ही महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम पर है। पुतला दहन में मुख्य रूप से मो0 हुजैफ, शाहिद अली, सुधीर, मो0 सुहैल अंसारी, शुभम जायसवाल, महमूद हसन, मो0 शादाब, रोहित सोनी, रईस, धर्मेन्द्र, कुमार, आरिफ, नदीम अंसारी, मेराज इदरीसी, शिवमनी तिवारी, संदीप यादव, हारिस, मो0 अफजल, आलोक, गुलाम खां, नेहरू मिश्रा, प्रमोद पटेल, कादिर खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे