प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद ने भाजपा पर किया कटाक्ष
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने देश के हालात यहॉ पहुचा दिए है कि देश का किसान निराश है, उसे अपनी उपज का 50% बोनस मिलने के बजाय उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा है । नतीजे के तौर पर किसानों की आत्म हत्याए और गॉव से पलायन चरम पर है । उक्त आशय का आरोप कांग्रेस के वारिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को सांय नगर के कटरा रोड स्थित शैल श्याम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही । श्री तिवारी ने आरोपित किया कि आज कृषि विकास दर में जबरजस्त गिरावट आ गई है ।उन्होने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड बेरोजगार नौजवानो को रोजगार देने का वायदा किया था, किन्तु मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाने पर 8 करोड बेरोजगार नवजवान को रोजगार मिलने की बजाय बेरोजगारी की दर और बेरोजगारी की संख्या दोनो बढ गई है, जिससे निराश बेरोजगार नौजवान सडक पर है ।इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि जीएसटी की वजह से ईमानदार व्यापारी निराश व दुखी है ।और देश के उद्योगपति बाजार की मंदी से परेशान है ।उन्होने इस दौरान " बेटी बचाओ - बेटी पढाओ" पर प्रहार करते आरोपित किया कि मोदी सरकार आजादी के बाद सबसे बडी घोटाले की सरकार बन गई है ।उन्होने राफेल युद्बक विमान की खरीद, एमपी में व्यापमं, राजस्थान में खनन घोटाला, पंजाब नेशनल बैक सहित कई बैकों मे हजारो करोड का घोटाला का आरोप लगाया ।इस दौरान श्री तिवारी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद पीएम से अपना दुखडा रो रहे है ।कि उनकी बातो को प्रदेश सरकार द्बारा अनसुना किया जा रहा है ।श्री तिवारी ने कहा कि यदि भाजपा के सांसदो की बाते प्रदेश सरकार नही सुन रही है तो आम आदमी की क्या स्थित होगी, इसका सहज अन्दाजा लगाया जा सकता है ।पत्रकार वार्ता के दौरान वारिष्ठ काग्रेसी नेता पं• श्याम किशोर शुक्ल, युवां प्रदेशध्यक्ष डॉ नीरज तिवारी, कपिल द्बिवेदी, जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ल, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, इरफान, जमुना प्रसाद व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल सहित तमाम काग्रेसी नेता गण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ