Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनाथ दो भाइयो को मिला काबीना मंत्री रमापति शास्त्री का सहारा


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- वजीरगंज क्षेत्र के महादेवा निवासी दो नाबालिग,लावारिश व मुफ़्लिशी की जिंदगी जी रहे आश्रय विहीन दो सगे भाइयों की दर्द भरी कहानी जब काबीना मंत्री रमापति शास्त्री तक पहुंची तो उन्होंने बिना देर किए शनिवार दोपहर को उक्त गांव का दौरा किया।मंत्री के पहुंचते ही माता -पिता विहीन सोनू(15) व मोनू (10)की तकदीर खुल गई।जहां थानाध्यक्ष ने अपने स्तर से 15 दिन में उन बच्चों का घर बनवाने व भोजन व्यवस्था का जिम्मा लिया वहीं दोनों की पढ़ाई के लिए जनपद मुख्यालय स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की गई।खण्ड विकास अधिकारी ने शौचालय बनवाने की बात कही।इन बच्चों की देखरेख के लिए अधिकारियों व क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों  की तहसीलदार तरबगंज की अध्यक्षता में रविवार को बैठक कर एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया।समाज कल्याण मंत्री ने मौके पर बच्चों को ₹ 11000 रुपयों की नगद सहायता भी प्रदान की।इस अवसर पर बाबू लाल शास्त्री,जन सम्पर्क अधिकारी वेद प्रकाश दूबे, तहसीलदार तरबगंज श्याम कुमार,डीपीआरओ घनश्याम सागर,समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार,बीडीओ शिव कान्त मिश्र,ग्राम प्रधान फौजदार गोस्वामी,पवन सिंह आदि मौके पर रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे