डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज क्षेत्र के राजा सगरा के पोखरा में शुक्रवार की देर शाम पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई।जिसमें एक पक्ष से वादी व दूसरे पक्ष से वादी,उसकी पत्नी व पुत्र घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।प्रथम पक्ष के पवन कुमार गोस्वामी द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार शुक्रवार शाम को 7.30 बजे परिवार में हुए विवाद के चलते उसे फूल चंद,राकेश ,राकेश की पत्नी व गोजरा ने गालियां देते हुए मूका थप्पड़ व लाठियों से मारा।वहीं दूसरे पक्ष के फूलचंद ने पारिवारिक विवाद के ही चलते पवन गोस्वामी,राम चन्दर गोस्वामी,पवन की पत्नी पुत्तन व दयावती के विरुद्ध मारपीट व गाली गलौज करने व उसे ,पत्नी श्याम पती व पुत्र राम सजीवन को डंडों से मार पीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ