Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर पालिका परिषद नानपारा ने हटाया अतिक्रमण


राजकुमार शर्मा 

बहराईच - सीमावर्ती जिला बहराईच अंतर्गत नानपारा के मुख्य बाजार में प्रशाशन महकमे ने उच्चस्तरिये अत्तिकर्मण हटवाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान जे सी बी का सहारा भी लिया गया।सूत्रों के अनुसार आदर्श नगरपालिका नानपारा व प्रशासनिक अधिकारी उपजिलाधिकारी गौरांग राठी अधिशाषी अधिकारी पालिका सन्तोष चौधरी, नायब तहसीलदार हरिश चन्द्र, कोतवाल संजय दूबे सहित पालिका राजस्व एवं कोतवाली नानपारा की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से नगर के मुख्य मार्ग पर महासफाई  अभियान चलाया गया। सफाई अभियान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जिसमें रूपईडीहा रोड पर तिराहे के पास से नाले के बाहर दुकानों के आगे छायी टीन शेड हटाया गया जहां कहीं नाली के बाद चबूतरे बने थे, उनको तोड़ दिया गांधी पार्क निकट 2010 नगर पालिका प्रशासन ने अवैध रूप से पी0डब्लू0डी0 की भूमि पर चबूतरे बना कर और उसपर टीन शेड डाल कर सब्जी विक्रताओं के हावाले कर दिया गया था अवैध होने के कारण प्रशासन ने टीन और चबूतरे को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया, रोड़ के दूसरी ओर जिला पंचायत की दूकान के किरायेदारों ने भी टीन शेड डालकर रोड़ तक दुकान लगाई जाती थी जे0सी0बी0 से टीन शेड तोड़कर अतिक्रमण साफ कराया गया इसके अतिरिक्तम तहसीलदार मस्जिद के सामने बने तहसीलदार आवास के सामने अवैध कब्जेदारी थी, जिससे हटवा कर साफ कराया गया शिवपुर रोड पर राकेश टाकील के पास तक मुख्य मार्ग खाली कराया गया समाचार लिखने तक विश्व नाथ मन्दिर के बगल सफाई अभियान चल रहा थी अधिशाषी अधिकारी सन्तोष चौधरी ने बताया कि विश्वनाथ मन्दिर के बगल मे पालिका की भूमि है। जोकि 4713 पर पालिका में दर्ज है। मुख्य मार्ग पर 36 फुट तथा गहरान पर 42 फुट पालिका की भूमि है। जिसपर बनी दुकाने अवैध है जिसको डिमालिश कराने के लिए पालिका कर्मियों से खाली करायी जा रही है। कोतवाली संजय दूबे ने कहा कि हर कीमत पर अवैध अतिक्रमण हटवाया जायेगा। जिससे जनता को आवागमन में राहत मिलें। प्रभारी तहसीलदार हरिश्चन्द्र ने कहा कि सफाई अभियान एक सप्ताह चलेगा। रुपईडीहा रोड मिहींपुरवा रोड़ गोयल तिराहे से रेलवे स्टेशन तक तथा बस स्टैण्ड से तक अति क्रमण हटवाया जायेगा। सफाई अभियान के बाद अग्रर कोई पुनः अतिक्रमण करता है। तो उसपर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे